फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार से वतन वापसी: BSF जवान साव की सकुशल रिहाई पर परिवार ने जताई खुशी, पिता बोले- फिर से करेगा देश की सेवा

Wed, 14 May 2025 01:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पाकिस्तान की हिरासत से बीएसएफ जवान पूर्णम साव की वापसी पर परिवार में खुशी की लहर है। पत्नी ने पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर के लिए आभार जताया, तो पिता ने कहा बेटा फिर से देश की सेवा करेगा। 

विज्ञापन
बीएसएफ जवान पूर्णम साव की वापसी से उनके परिवार में दौड़ी खुशी की लहर - फोटो : एक्स@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की हिरासत से रिहा हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार साव बुधवार को भारत लौट आए। उनके लौटने के साथ ही उनके परिवार में खुशियों की लहर दौड़ उठी। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशड़ा निवासी साव को सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ को सौंपा। साव की वापसी पर उनके परिवार ने केंद्र सरकार व बीएसएफ का आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन


बता दें कि बीएसएफ के जवान पूर्णम साव को 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार करने पर पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिया था। यह घटना कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद हुई थी। 

फिर से देश की सेवा करेगा मेरा बेटा- शव के पिता
बीएसएफ जवान की वापसी पर उनके पिता भोला नाथ साव ने केंद्र सरकार और बीएसएफ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे बेटे को पाकिस्तान से रिहा करवाया। उन्होंने कहा कि अब जब मेरा बेटा वापस आ गया है तो मैं चाहूंगा कि वह एक बार फिर देश की सेवा करें।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- BSF: 504 घंटे में पाकिस्तान की कैद से यूं हुई बीएसएफ जवान की रिहाई, छह फ्लैग मीटिंग और 84 बार बजी सीटी

मोदी जी हैं तो मुमकिन है: बीएसएफ जवान की पत्नी 
बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव आज सकुशल वापसी पर उनकी पत्नी राजनी साव ने एक गहरा और भावुक संदेश दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी का धन्यवाद किया। उनकी पत्नी राजनी साव ने कहा कि जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, तब मोदी जी ने 15-20 दिनों में हर किसी के सुहाग का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया और 4-5 दिन बाद मेरे सुहाग को भी वापस ले आए। मैं हाथ जोड़कर दिल से उनका आभार व्यक्त करती हूं।

फोन पर हुई बातचीत
बीएसएफ जवान की पत्नी ने आगे बताया कि आज सुबह एक अधिकारी का फोन आया और बाद में उनके पति ने वीडियो कॉल भी किया। उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं, घबराना मत। दोपहर 3 बजे फिर कॉल करूंगा। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके साथ ही राजनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 3-4 दिन पहले उनसे बात की थी और आश्वासन दिया था कि उनके पति इसी हफ्ते लौट आएंगे। साथ ही उन्होंने मुझे घबराने से मना किया और कहा कि वह खुद बीएसएफ अधिकारियों से बात कर रही हैं। मुझे सबका साथ मिला – केंद्र से लेकर राज्य तक, पूरा देश मेरे साथ खड़ा रहा। मैं सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं।

आज हम बेहद खुश- साव के परिजन
बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार साव की वापसी पर उनके परिजन ने कहा कि पिछले दो हफ्ते हमारे लिए बेहद तनाव भरे और नींद रहित रहे। आज हम बेहद खुश हैं। साथ ही उन्होंने साव की सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र सरकार और बीएसएफ का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- BSF Constable Returns: 21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम साव, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान

बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जवान को शांति और तय प्रोटोकॉल के अनुसार सौंपा गया। वापस आने के बाद पूर्णम साव का स्वास्थ्य परीक्षण, काउंसलिंग, और डिब्रीफिंग (पूछताछ) की जाएगी। अभी उन्हें सक्रिय ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। साथ ही पंजाब फ्रंटियर की ओर से इस मामले की जांच भी होगी कि आखिर किन हालात में वे सीमा पार कर गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें