फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति का महासंगम: तिरुवन्नामलाई में उमड़ा जनसैलाब, नंगे पैर 14 किमी की गिरिवलम यात्रा, सबको महा दीपम का इंतजार

Tue, 24 Nov 2026 03:24 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, तिरुवन्नामलाई

सार

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में वार्षिक कार्तिगई दीपम उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लाखों श्रद्धालु 14 किलोमीटर की गिरिवलम परिक्रमा करने पहुंचे। सुबह मंदिर में भरणी दीपम जलाया गया, जबकि शाम को 2668 फीट ऊंची अन्नामलाई पहाड़ी पर महा दीपम प्रज्वलित होगा। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए।
विज्ञापन
तिरुवन्नामलाई में उमड़ा जनसैलाब, - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश हो रही और भारी उमस के बावजूद पड़ोसी राज्यों से आए भक्तों का एक विशाल समूह तिरुवन्नामलाई में इकट्ठा हुआ। वे यहां वार्षिक 'कार्तिगई दीपम' उत्सव मनाने, पवित्र दीप के प्रज्वलन को देखने और 'गिरिवलम' (पवित्र पहाड़ी की परिक्रमा) करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


क्या है 'कार्तिगई दीपम'? 
यहां 2668 फुट ऊंची अन्नामलाई पहाड़ी पर 'महा दीपम' जलाने की तैयारी के तहत, मंगलवार सुबह 4 बजे श्री अरुणाचलेश्वर मंदिर में 'भरणी दीपम' प्रज्वलित किया गया। इस शुभ अनुष्ठान को देखने के लिए भोर होने से काफी पहले ही हजारों भक्त मंदिर में एकत्र हो गए। यह अनुष्ठान प्राचीन शैव मंदिर के गर्भगृह में संपन्न हुआ। 'भरणी दीपम' का प्रज्वलन भगवान शिव को सर्वोच्च ब्रह्मांडीय शक्ति के रूप में दर्शाता है, जो'पंचभूतों' पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के माध्यम से प्रकट होते हैं।

कब से शुरू हुआ यह उत्सव? 
15 नवंबर को पारंपरिक रूप से पवित्र ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ यह 10 दिवसीय उत्सव, मंगलवार शाम को अपने चरम पर पहुंच गया। अब सबकी नजरें अन्नामलाई पहाड़ी की चोटी पर टिकी हैं, जहां शाम 6:00 बजे विशाल 'महा दीपम' प्रज्वलित किया जाना है।
विज्ञापन


शाम के इस भव्य नजारे के लिए, मंदिर परिसर और मुख्य गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा दिया गया है। दिन भर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ, पूरा तिरुवन्नामलाई भक्ति में डूबा हुआ है। लाखों भक्त पवित्र पहाड़ी पर दीप जलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नंगे पैर 14 किलोमीटर का रास्ता तय करते भक्त
इस प्राचीन उत्सव में दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु आते हैं, साथ ही सैकड़ों विदेशी पर्यटक भी इसमें शामिल होते हैं। लाखों भक्त नंगे पैर 14 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए पवित्र पहाड़ी की परिक्रमा करते हैं। इस दौरान वे भगवान अन्नामलाईयार की स्तुति में भजन गाते हैं, जिन्हें यहाँ एक पहाड़ी के रूप में पूजा जाता है।

भीड़ नियंत्रित के लिए प्रशासन ने क्या किया?
पवित्र पहाड़ी पर पहले हुए भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने पहाड़ी पर चढ़ने और 'महा दीपम' को नजदीक से देखने के लिए भीड़-नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े नियम लागू किए हैं। पहाड़ी पर चढ़ना आम जनता के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित था। केवल पास धारकों को ही वहां जाने की अनुमति दी गई थी, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और खड़ी ढलान वाले इलाके में संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

तिरुवन्नामलाई रेलवे स्टेशन और अस्थायी बस टर्मिनलों पर भारी भीड़ देखी गई। वापस लौट रहे हजारों तीर्थयात्री नागैरकोइल-काटपाडी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों और बसों में सवार होने के लिए कतारों में खड़े थे। इसके साथ ही, आस-पास की सड़कों पर भी वाहनों का भारी जाम लग गया।

मौसम और अन्य प्रबंधकीय चुनौतियों के बावजूद, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यह उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह 'कार्तिगई दीपम' उत्सव के प्रति लोगों के गहरे आध्यात्मिक आकर्षण को दर्शाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें