फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने देश का पैसा लूटने से रोका, तो उन्होंने महागठबंधन बना लिया: पीएम मोदी

Sat, 19 Jan 2019 04:53 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलवासा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोलकाता में शनिवार को एक तरफ विपक्ष के महागठबंधन की महारैली चल रही थी, तो दूसरी ओर दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महागठबंधन पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरे कदम से कुछ लोगों में गुस्सा है और मैंने उन्हें लोगों का पैसा लूटने से रोका इसलिए उन्होंने महागठबंधन बना लिया।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए जा रहे महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को लूटने से रोका है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली को भी निशाने पर लिया। 

मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी कार्रवाई ने कुछ लोगों को नाराज किया क्योंकि मैंने उन्हें सार्वजनिक धन लूटने के रोक दिया। उन्होंने ही ‘महागठबंधन’ बनाया है। जो लोग लोकतंत्र का दम घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे वाह क्या बात है। 
विज्ञापन


ममता सरकार पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का केवल एक विधायक है, लेकिन उसके विरोध में सारे दल इकट्ठा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सच के रास्ते पर चलनेवाले लोग हैं, जिससे विपक्ष डरी हुई है। 

सिलवासा में वह मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने गए थे। उन्होनें कहा कि विपक्ष का प्रस्तावित ‘महागठबंधन’ नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि भारत के लोगों के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें