केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार नौकरी के लिए एक ही आवेदन पोर्टल बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही नौकरी आवेदन पोर्टल बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के ऊपर से बोझ कम करना है, ताकि उन्हें कई अलग-अलग प्लेटफार्मों पर आवेदन करने की आवश्यकता न हो और उनका समय और ऊर्जा बच सके।
ये भी पढ़ें:- Nagpur Curfew Update: नागपुर हिंसा के बाद सुधर रहे हालात, कई इलाकों में राहत; कुछ में अभी भी सख्त निगरानी
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक ऐसा 'एकल नौकरी आवेदन पोर्टल' तैयार करें, जिससे उम्मीदवारों को कई प्लेटफार्मों पर आवेदन करने से बचाया जा सके। बता दें कि इस बैठक में DoPT की सचिव रचना शाह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
साथ ही मंत्री ने यह भी बताया कि भर्ती परीक्षाओं को अब 13 क्षेत्रीय भाषाओं तक विस्तारित किया जा चुका है, जबकि पहले यह सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में होती थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित सभी 22 भाषाओं में परीक्षा देने का प्रावधान किया जाएगा।
औसत भर्ती चक्र समय को घटाने की बात
जितेंद्र सिंह ने की मिशन कर्मयोगी की सराहना
मंत्री ने 'मिशन कर्मयोगी' की प्रगति की भी सराहना की, जिसके तहत अब तक लगभग 89 लाख सरकारी कर्मचारी जुड़ चुके हैं। इस मिशन का उद्देश्य सिविल सेवकों के कौशल को बढ़ाना और उनकी कार्यकुशलता में सुधार लाना है। इसके साथ ही मंत्री ने सरकारी कामकाजी तरीकों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर जोर देते हुए CPGRAMS 2.0 का उल्लेख किया, जो एक AI-समर्थित सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली है।