पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की हत्या मामले में SC ने मांगी रिपोर्ट
वहीं, उत्तराखंड रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में सोमवार को शीर्ष कोर्ट ने सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने मामले में की जा रही जांच पर उत्तराखंड सरकार से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। बता दें कि मृतका ऋषिकेश के पास एक बर्खास्त भाजपा नेता के बेटे के स्वामित्व वाले रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी।
जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की पीठ मृतक अंकिता भंडारी की हत्या मामले में एक पत्रकार और परिवार के सदस्यों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है। पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख मुकर्रर की।
पीड़िता ऋषिकेश के पास वनंतरा रिसॉर्ट में एक रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। जहां कथित तौर पर रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों द्वारा मार डाला गया था। बाद में सामने आया था कि उसकी हत्या इस वजह से की गई थी क्योकि उसने एक वीआईपी को 'अतिरिक्त सेवाएं' देने के लिए उनके दबाव में आने से इनकार कर दिया था। भंडारी की हत्या के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच विनोद आर्य को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। मामले में आर्य समेत तीन आरोपी हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं।