केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार इसे 'नेशनल हेल्पलाइन अगेंस्ट एट्रोसिटीज (NHAA) 24 घंटे सेवाएं देगी। हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 14566 पूरे देश के लिए रहेगा।
देश में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के खिलाफ अत्याचार की रोकथाम व इससे संबंधित मामलों पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार जल्द एक हेल्पलाइन शुरू करेगी। यह मूल रूप से अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून 1989 का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार इसे 'नेशनल हेल्पलाइन अगेंस्ट एट्रोसिटीज (NHAA) 24 घंटे सेवाएं देगी। हेल्प लाइन का टोल फ्री नंबर 14566 पूरे देश के लिए रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि इस हेल्पलाइन पर मोबाइल फोन या किसी भी दूरसंचार ऑपरेटर के लैंडलाइन नंबर से वॉयस कॉल से संपर्क किया जा सकता है।
यह सेवा हिंदी, अंग्रेजी और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। एनएचएए का मोबाइल ऐप भी उपलब्ध होगा। हेल्पलाइन का उद्देश्य अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के प्रावधानों के बारे में जागरूकता पैदा करना है, जिसका उद्देश्य भेदभाव को समाप्त करना और सभी को सुरक्षा प्रदान करना है।