जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप के एक सत्र में रेड्डी ने कहा कि ट्रेल्स के इस साल शुरू होने की उम्मीद है।मंत्रालय 2023 में दो साहसिक मेगा ट्रेल्स- गंगा ट्रेल और उत्तर-पश्चिमी हिमालयी ट्रेल्स के विकास के लिए राज्यों और उद्योगों के साथ मिलकर काम करेगा।
पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि सरकार इस साल हिमालय और गंगा में दो मेगा एडवेंचर टूरिज्म ट्रेल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में एक सत्र को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि ट्रेल्स के इस साल शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मंत्रालय 2023 में दो साहसिक मेगा ट्रेल्स- गंगा ट्रेल और उत्तर-पश्चिमी हिमालयी ट्रेल्स के विकास के लिए राज्यों और उद्योगों के साथ मिलकर काम करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार इन दो ट्रेल्स से शुरुआत कर रही है, लेकिन भविष्य में अन्य ट्रेल्स भी लॉन्च करेगी।
अधिकारियों ने कहा, अमरकंक से अरब सागर तक नर्मदा ट्रेल, कावेरी नदी ट्रेल, कच्छ से कन्याकुमारी तक पश्चिमी तट ट्रेल, पश्चिम बंगाल से कन्याकुमारी तक पूर्वी तट ट्रेल होगा।
सरकार सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग में आयोजित जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। रेड्डी ने कहा कि भारत की स्थलाकृति (टोपोग्राफी) टिकाऊ साहसिक पर्यटन के लिए एक आदर्श गंतव्य प्रदान करती है।
उन्होंने कहा, हमारे पास 7000 किलोमीटर की तटरेखा, हिमालय का 70 फीसदी, करीब 700 किलोमीटर लंबी नदियां, लद्दाख में रेत का रेगिस्तान और ठंडा रेगिस्तान है.. ये सभी घरेलू और विदेशी पर्यटकों दोनों के लिए विभिन्न साहसिक गतिविधियों के अवसर प्रदान करते हैं।