फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Notice to Wikipedia: विकिपीडिया से सरकार का सवाल, 'उसे मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए?'

Tue, 05 Nov 2024 11:46 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के अनुसार सरकार ने संपादकीय नियंत्रण रखने वाले एक छोटे समूह की ओर इशारा किया है और पूछा है कि विकिपीडिया को मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए। आइए जानते हैं पूरा मामाला क्या है।
विज्ञापन
Online Safety - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। सरकार ने विकिपीडिया को पत्र लिखकर वेबसाइट पर पक्षपात जानकारी देने और अशुद्धियों की कई शिकायतों के बारे में बताया है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने संपादकीय नियंत्रण रखने वाले एक छोटे समूह की ओर इशारा किया है और पूछा है कि विकिपीडिया को मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए।

विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि ऐसी राय है कि एक छोटा समूह इसके पृष्ठों पर संपादकीय नियंत्रण रखता है। विकिपीडिया स्वयं को एक निःशुल्क ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है, जहां स्वयंसेवक व्यक्तित्वों, मुद्दों या विभिन्न विषयों पर पृष्ठ बना या संपादित कर सकते हैं। सूचना का यह लोकप्रिय ऑनलाइन स्रोत, कथित रूप से गलत और अपमानजनक सामग्री उपलब्ध कराने के कारण भारत में कानूनी मामलों में उलझा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें