फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अब चैक बाउंस हुआ तो मिलेगी सख्त सजा, नया कानून ला रही सरकार

Sun, 25 Dec 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैैंकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के इरादे से सरकार कुछ नए नियम ला रही है। चेक लेनदेन को और अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए सरकार चेक बाउंस होने के मामलों में सजा को और सख्त कर सकती है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारियों के संगठनों ने सरकार को सुझाव दिया है कि चेक बाउंस होने की स्थिति में कड़ी सजा का प्रावधान करें।  बजट निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले वित्त मंत्रालय के बड़े अधिकारियों से व्यापार संगठन के लोग मुलाकात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, चेक बाउंस होने के डर के कारण व्यवसायी ग्राहकों से चैक से भुगतान स्वीकार करने से बचते हैं। इसे देखते हुए व्यापारियों का सुझाव है कि चेक बाउंस के मामलों से बचने के लिए इससे संबंधित कानून में और अधिक सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। व्यापारी वर्ग को बीजेपी का परंपरागत वोटर माना जाता है, जो नोटबंदी के कारण बुरा प्रभाव झेल रहा है।  
Trending Videos
विज्ञापन

बजट सत्र में पेश होगा विधेयक

- फोटो : अमर उजाला
सूत्र के मुताबिक, व्यापार संगठनों ने वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया है कि चेक बाउंस के दोष में सजा के तौर पर जारीकर्ता को एक महीने के अंदर ही जेल भेजा जाना चाहिए। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि सरकार इस सुझाव पर विचार कर रही है या नहीं लेकिन सूत्रों का कहना है कि, सरकार चेक बाउंस के मामलों में दी जाने वाली सजा सख्त कर सकती है। इसके लिए संसद के बजट सत्र में एक विधेयक भी पेश किया जा सकता है। इसे उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों में व्यापारियों को लुभाने वाला एक कदम भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें