नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के बड़ी संख्या में हवाई पट्टियों को विकसित करेगी। विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार सभी प्रमुख और छोटे हवाई अड्डों के नियमों को और व्यवस्थित करने की भी योजना बना रही है।
सरकार एयरलाइंस और उसके विस्तार के लिए एक बेहतरीन ईको सिस्टम बनाएगी। सचिव ने बताया कि मंत्रालय इस दिशा में भा काम रहा है कि टैक्स की वजह से विमान के एमआरओ(Maintenance, Repair and Overhaul) में कोई दिक्कत ना आए। वैश्विक स्तर पर कार्बन उत्सर्जन को कम करने की कोशिशों के बीच सरकार लगातार एविएशन फ्यूल का इस्तेमाल करने लिए भी प्रतिबद्ध है।
विमान को पट्टे पर देने को लेकर केप टाउन कन्वेंशन के संबंध में बोलेत हुए सचिव ने कहा कि सरकार इसे कानून बनाने के लिए कागजी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू यातायात 6-8 प्रतिशत बढ़कर 161-164 मिलियन और अंतरराष्ट्रीय यातायात 9-11 प्रतिशत बढ़कर 75-78 मिलियन होने का अनुमान है।