संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की थी।
केंद्र सरकार ने अगले सप्ताह शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने गुरुवार को निजी डेटा संरक्षण विधेयक, वन संरक्षण कानून में संशोधन वाले विधेयक और दिल्ली में सेवाओं पर अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक को सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन
21 विधेयकों को सूचीबद्ध किया गया
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मानसून सत्र के लिए 21 विधेयकों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें फिल्म पायरेसी रोकने के लिए मसौदा विधेयक, सेंसर प्रमाणन की आयु आधारित वर्गीकरण और राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन स्थापित करने से संबंधित विधेयक प्रस्तावित हैं।
सत्र के दौरान इन पर भी होगी चर्चा
संसद के सत्र के दौरान जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक और बहु-राज्यीय सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक को भी सूची में शामिल किया गया है। इस पर भी विचार किया जाएगा और इसे पारित कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की थी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने का अनुमान है।