फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के लिए NEET की तर्ज पर एक प्रवेश परीक्षा पर फैसला जल्द

Tue, 04 Jul 2017 04:58 AM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नीट की सफलता के बाद अब इंजीनियरिंग के लिए भी एक प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। देशभर के साढ़े तीन हजार इंजीनियरिंग कॉलेजों में वर्ष 2018 से एक प्रवेश परीक्षा के लिए सरकार जल्द फैसला ले सकती है।
विज्ञापन

 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच सोमवार शाम को नीट 2017 परीक्षा के अनुभवों पर बैठक हुई। इसमें देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में नीट के माध्यम से दाखिले पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

नीट की सफलता से उत्साहित अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय वर्ष 2018 से इंजीनियरिंग की एक प्रवेश परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है। इस प्रवेश परीक्षा में केंद्र और राज्यों से मान्यता प्राप्त सभी इंजीनियरिंग कॉलेज जोड़े जाएंगे और नीट की तर्ज पर ही सीटों का बंटवारा होगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कोई विश्वविद्यालय या कॉलेज किसी अन्य नियम के तहत दाखिला या काउंसलिंग नहीं करवा पाएंगे। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ही दिशा-निर्देश तय करेगी।     
विज्ञापन

   
मेडिकल में मैनेजमेंट कोटे की सीट भी मेरिट से
बैठक में बताया गया कि नीट के चलते अब मेडिकल सीट के खरीद-फरोख्त के धंधे पर लगाम लग गयी है। स्टेट कोटे के तहत मैनेजमेंट कोटे की सीट भी नीट के मेरिट के आधार पर मिलेगी। वहीं, टॉप 50 पर्सेंटाइल वाले नीट उम्मीदवार ही मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले पाएंगे, इससे मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें