स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व हैं, ऐसी कोई जानकारी भारत सरकार के पास नहीं है। सरकार को यह भी नहीं मालूम कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में सम्मान किसने दिया।
केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने जवाब दिया है कि महात्मा गांधी के प्रति अपार स्नेह के कारण आजादी मिलने से पूर्व ही राष्ट्रपिता कहना शुरू कर दिया गया था। इस तरह गृह मंत्रालय को भेजी गई आरटीआई के जवाब में बेतुके जवाब मिले हैं।
रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने 30 जनवरी 2015 को गृह मंत्रालय भारत सरकार के जन सूचना अधिकारी के नाम आरटीआई डाली थी। अहम सवाल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और गांधी जयंती (02 अक्तूबर) के बारे में था। उक्त दिवसों को कब राष्ट्रीय पर्व घोषित किया गया था ?