फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Session: संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा, केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात

Fri, 25 Nov 2022 07:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी।
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्र ने छह दिसंबर को सभी राजनीतिक दलों की मीटिंग बुलाई है। इस दौरान सत्र के संभावित विधायी कामकाज और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं को न्यौता भेजा है। 

विज्ञापन


आमंत्रण में कहा गया कि विधायी कामकाज और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक के लिए आपको आमंत्रित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैं दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए आपका सहयोग भी चाहता हूं। बैठक मंगलवार 6 दिसंबर, 2022 को संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन, नई दिल्ली में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा। यह 29 दिसंबर को समाप्त होगा। इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। लोकसभा और राज्य सभा ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। इस दौरान अहम तारीखों का ब्योरा भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय के  मुताबिक, 17वीं लोकसभा का दसवां सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा। सत्र पुराने संसद भवन में ही आयोजित होने की संभावना है। नए भवन का निर्माण साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। दोनों सदनों की अधिसूचनाओं में कहा गया है कि सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन 29 दिसंबर 2022 को सत्र समाप्त होने की संभावना है।

सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए आम सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठकें बुलाएंगे। शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरु होता है। इस दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं। हालांकि, 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था।

जी20 की अध्यक्षता पर सभी दलों को जानकारी देगी सरकार
भारत अगले महीने जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला है। सरकार ने पांच दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि यह बैठक पांच दिसंबर को शाम पांच बजे होने जा रही है। इसमें सरकार राजनीतिक दलों को G20 की अध्यक्षता संभालने को लेकर भारत की रणनीति के बारे में जानकारी देगी। इस विशेष बैठक में शामिल होने के लिए सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।  

पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जी20 शेरपा अमिताभ कांत के भी शामिल होने की उम्मीद है। भारत एक दिसंबर से एक वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें