फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: सरकार ने दी और राहत, कई चार्ज भी खत्म किए

Wed, 23 Nov 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में नोटबंदी के बाद नकदी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि अब सहकारी बैंकों को भी नकदी बदलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सहकारी बैंकों को और कैश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों को 21 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे जिससे किसानों को नकदी बांट सकें। दास ने कहा इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा जिन्हें अपनी फसलों को बोने में आसानी रहेगी। 
विज्ञापन

जानिए, शक्तिकांत दास ने क्या की नई घोषणाएं

shaktikant das - फोटो : ANI
31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड और डिजिटल ट्रांजेक्‍शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा नाबार्ड के जरिए किसानों के लिए फंड की व्यवस्‍था की जाएगी जिला सहकारी बैंकों को मिलेंगे 21 हजार करोड़ रुपये पेटीएम जैसे ईवालेट में 20 हजार रुपये तक जमा होंगे, अभी तक जमा होते थे अधिकतम दस हजार फोन से ट्रांजेक्‍शन पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा Rupay कार्ड पर स्विचिंग चार्ज खत्म कर दिया गया है फसल लोन के लिए किसानों को कैश मुहैया कराया जाएगा 82 हजार एटीएम से निकल रहे हैं नए नोट 24 नवंबर के बाद कुछ जगहों पर पुराने नोट चलने के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है सरकार ने UPI नाम से एक ऐप लांच करने की भी घोषणा की है जिसके द्वारा आसानी से पैसे मंगाए या भेजे जा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें