फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: राज्यपाल का TMCP ने किया विरोध; नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में काले झंडे दिखाए, नारेबाजी भी की

Wed, 28 Jun 2023 12:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता

सार

टीएमसीपी सदस्यों ने कहा कि वह राजभवन से समानांतर प्रशासन चलाने की कोशिश कर रहे हैं। वह कुलपतियों की नियुक्ति में भी सरकार को अंधेरे में रख रहे हैं.. ऐसा नहीं चल सकता।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का विरोध। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, बुधवार को जब राज्यपाल का काफिला सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय (यूएनबी) के परिसर में प्रवेश कर रहा था, तब तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के सदस्यों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। साथ ही वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। 

उन्होंने बोस पर आरोप लगाया कि वे राजभवन से प्रशासन चला रहे थे। एक छात्र ने कहा कि हम राज्यपाल को बैठक नहीं करने देंगे। हम अनुमति देने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वह एक निर्वाचित सरकार को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। छात्र ने आगे कहा कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं? वह राजभवन से समानांतर प्रशासन चलाने की कोशिश कर रहे हैं। वह कुलपतियों की नियुक्ति में भी सरकार को अंधेरे में रख रहे हैं.. ऐसा नहीं चल सकता।

बोस जिस समय विश्वविद्यालय में प्रवेश कर रहे थे, तभी उन्हें टीएमसीपी सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा। भारी पुलिस तैनाती के बावजूद छात्रों ने वापस जाओ के नारे लगाए। बोस, जो बंगाल में सभी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के चांसलर भी हैं, यूएनबी परिसर में राज्य के उत्तरी जिलों के विश्वविद्यालयों के 13 कुलपतियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। देख रहे हैं कि सुरक्षा का यह उल्लंघन कैसे हुआ।'

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें