फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या ने पकड़ा तूल, राज्यपाल ने सीएम ममता को किया तलब

Mon, 05 Oct 2020 05:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकर्ता की मौत का मामला - फोटो : ani
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिला के तीतागढ़ में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), राज्य की सीएम ममता बनर्जी और डीजीपी को बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर बुलाया है। खुद राज्यपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


 

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर एक वीडियो जारी कर जमकर निशाना साधा और भाजपा कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। इसके साथ ही पार्टी ने इस घटना के विरोध में आज बैरकपुरा में 12 घंटे का बंद बुलाया है।  

आपको बता दें, तीतागढ़ पुलिस स्टेशन (उत्तर 24 परगना जिले में) के सामने भाजपा कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर इलाके में बवाल मच गया। भाजपा ने इसे लेकर ममता सरकार पर हमला बोल दिया है।  
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, तीतागढ़ के निकट भाजपा के एक स्थानीय नेता को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बदमाशों ने भाजपा के स्थानीय नेता मनीष शुक्ला को शाम को बीटी रोड पर गोली मार दी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि शुक्ला की मौत हो गई है, लेकिन इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें