फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल जगदीप धनखड़ को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Wed, 20 Nov 2019 04:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ को दिखाए काले झंडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को काले झंडे दिखाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जगदीप धनखड़ को मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर काले झंडे दिखाए गए। साथ में 'गो बैक' के नारे भी लगाए गए।

 

विज्ञापन



यह घटना तब हुई जब राज्यपाल एक गर्ल्स कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन करने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि राज्यपाल का काफिला जब सड़क से गुजर रहा था तो वहां खड़े लोगों ने उनका विरोध किया। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस घटना पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हाल ही में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने राज्यपाल को मुर्शिदाबाद की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर देने से इनकार कर दिया था। राजभवन ने डोमकल गर्ल्स कॉलेज में आयोजित समारोह में जाने के लिए ही राज्यपाल के लिए सरकार से हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने के लिए कहा था, हालांकि ममता सरकार ने इसके लिए असमर्थता जाहिर कर दी।
विज्ञापन


बता दें कि जबसे धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियक्त किए गए थे तभी से ममता बनर्जी की सरकार और राज्यपाल के बीच जुबानी जंग जारी है। राज्यपाल ने कई बार ममता बनर्जी सरकार की अप्रत्यक्ष तौर पर आलोचना की है। 

इसके अलावा दुर्गा पूजा महोत्सव में बैठने को लेकर भी विवाद हो गया था। इससे पहले राज्यपाल कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो को लेने पहुंचे थे। जिसको लेकर भी ममता सरकार और राज्यपाल के बीच जुबानी जंग हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें