फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल : तृणमूल के दो विधायकों की शपथ को राज्यपाल ने बताया असांविधानिक, 500 रुपये जुर्माना देने के लिए कहा

Tue, 23 Jul 2024 05:27 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में राजभवन से मेल जारी करके तृणमूल कांग्रेस के दो विधायकों की शपथ प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाया गया है। राज्यपाल ने यात हुसैन सरकार और सयंतिका बनर्जी की शपथ को असांविधानिक बताया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को पत्र भेजकर दो विधायकों रयात हुसैन सरकार और सयंतिका बनर्जी की शपथ को असांविधानिक बताया है।
विज्ञापन


राजभवन से जारी मेल में प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाया गया है। उनसे 500-500 रुपये का जुर्माना देने के लिए कहा गया है। डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने उन्हें 5 जुलाई को शपथ दिलाई थी। ईमेल में कहा गया है कि जब सरकार के सांविधानिक प्रमुख ने विधायकों को शपथ दिलाने के लिए किसी को नामित किया है, तो अध्यक्ष के पास इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। मेल में यह भी कहा गया कि दो नवनिर्वाचित विधायकों ने अध्यक्ष के अधीन शपथ लेकर और सदन सत्र में भाग लेकर कई धाराओं का उल्लंघन किया है। सयंतिका बनर्जी ने कहा, हमने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से मुलाकात कर उन्हें मेल दिखाया है। उन्होंने कहा कि स्पीकर का कार्यालय इस मुद्दे पर गौर कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा सत्र में भाग लेती रहेंगी। उन्होंने कुछ भी गलत या अवैध नहीं किया है, इसलिए वह जुर्माना नहीं भरेंगी।  
विज्ञापन


नकली सोना डीलर के घर सुरंग, बोस बोले-राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक
कोलकाता। बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले में सोने के नकली मूर्ति डीलर के घर के नीचे सुरंग मिलने पर राज्यपाल आनंद बोस ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता की बात है। बोस ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर संगठित अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार की कार्रवाई पर एक रिपोर्ट भी तलब की है। पुलिस ने कुलताली इलाके में 15 जुलाई को यह सुरंग खोजी थी। यह सुरंग डीलर के घर के पास मतला नदी से जुड़ने वाली एक नहर में मिलती है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर राजभवन ने लिखा, सुंदरबन में मतला नदी में सुनियोजित सुरंग  राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है, क्योंकि इसके आगे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें