फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : राज्यपाल पुरोहित ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में किया नियुक्त

Wed, 05 May 2021 07:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राजभवन द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी। 
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा राज्यपाल ने उन्हें 7 मई को चेन्नई के राजभवन में सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया। राजभवन द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी। 

विज्ञापन


राजभवन के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्टालिन ने राजभवन आकर पुरोहित को वह पत्र सौंपा जिसमें उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया है कि राज्यपाल पुरोहित ने उन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के साथ मंत्रिमंडल बनाने के लिए आमंत्रित किया और सात मई को सुबह नौ बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

इससे पहले पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महासचिव दुराईमुरुगन के साथ स्टालिन ने पुरोहित से मुलाकात की और उन्हें द्रमुक विधायक दल का नेता निर्वाचित किए जाने के संबंध में एक पत्र दिया तथा सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान द्रमुक कोषाध्यक्ष टीआर बालू, प्रधान सचिव के एन नेहरू और संगठन सचिव आरएस भारती भी स्टालिन के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


द्रमुक प्रमुख सात मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे और उन्हें राजभवन में साधारण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। स्टालिन को मंगलवार को द्रमुक विधायक दल का नेता निर्वाचित किया गया था।

बता दें कि द्रमुक ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती और कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में कुल 159 सीटें जीती हैं। अन्नाद्रमुक ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा और पीएमके ने क्रमश: चार और पांच सीटें जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें