फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गवाह ने मुंह बंद रखने के लिए मांगे थे 50 लाख रुपये : इंद्राणी मुखर्जी

Sat, 08 Feb 2020 02:28 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने निचली अदालत से सामने दावा किया कि सरकारी गवाह बने आरोपी श्यामवर राय ने उसके खिलाफ गवाही न देने के बदले 50 लाख रुपये मांगे थे। इंद्राणी ने विशेष सीबीआई जज जेसी जगदाले के समक्ष जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह दावा किया। उसने कहा कि उसके पूर्व चालक राय ने कोर्ट में पेशी के दौरान घटना की दूसरी कहानी बताई, जबकि (शुरू में मामले की जांच करने वाली) मुंबई पुलिस को उसने कुछ और बताया था। 

विज्ञापन


इंद्राणी ने पूछा यदि राय महत्वपूर्ण ब्योरा नहीं बता रहा तो सरकारी गवाह की भूमिका क्या है? उसने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश घटनाओं के क्रम पर भी सवाल उठाए और कहा, अभियोजन द्वारा पेश घटनाक्रम कॉल डाटा रिकॉर्ड से मिलता नहीं है। उसने बताया कि गवाह बनने से पहले राय ऑर्थर रोड जेल में बंद था और वे दोनों एक ही वैन से कोर्ट जाते थे। इंद्राणी ने आरोप लगाया कि राय ने पेशी से पहले उससे 50 लाख देने पर चुप रहने को कहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें