फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को कूटनीतिक जवाब, सिंधु बेसिन की परियोजनाओं में तेजी लाएगी सरकार

Mon, 24 Oct 2016 04:25 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच केंद्र सरकार सिंधु नदी बेसिन की चार सिंचाई परियोजनाओं को तेज करने की योजना बना रही है। इसके जरिए सरकार जम्मू-कश्मीर में सिंचाई क्षेत्र में 2.05 लाख एकड़ की वृद्धि करना चाहती है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पूर्व ही सरकार ने सिंधु जल संधि के अनुसार झेलम समेत भारत से होकर पाकिस्तान में जाने वाली नदियों के पानी के अधिकतम उपयोग का फैसला किया था। उड़ी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 56 साल पुराने सिंधु जल संधि की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। 

सरकार जिन चार सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने की तैयारी कर रही है, उनमें से तीन के इसी वित्त वर्ष में तैयार हो जाने की उम्मीद है। ये तीन परियोजनाओं पर पुलवामा, कारगिल और सांबा तथा कठुआ में काम चल रहा है। चौथी परियोजना के दिसंबर 2019 में पूरा होने की उम्मीद है। चारों परियोजनाओं पर कुल 117 करोड़ के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें