फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार पर विपक्ष के घेरने की योजना को सरकार ने किया नाकाम

Mon, 14 Mar 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
आधार बिल को मनी बिल के रुप में पेश कर लोकसभा में पास कराने के सियासी पैंतरे पर सरकार को घेरने की विपक्ष की कोशिश नाकाम हो गई। सरकार ने राज्यसभा के इस सत्र के पहले चरण को दो दिन बढाने की पेशकश को ठुकरा दिया है। राज्यसभा के एकजुट विपक्ष की योजना थी कि मनी बिल पर बहस के दौरान सरकार को आधार मुद्दे पर घेरा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बजट सत्र का पहला चरण 16 मार्च को खत्म हो रहा है। विपक्ष राज्यसभा को 18 मार्च तक बढ़ा देने की पेशकश की थी। लोकसभा में बहुमत से पास हो जाने के बाद सोमावार को आधार संबंधी यह मनी बिल राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया।

नियम के मुताबिक किसी भी मनी बिल को लोकसभा के बाद राज्सभा में बहुमत के पास होने की जरुरत नहीं। इसे सिर्फ बहस के लिए राज्यसभा पेश किया जाता है।
विज्ञापन

राज्यसभा में विपक्ष उठाना चाह रही थी फायदा

- फोटो : PTI
उच्च सदन में अल्पमत वाला विपक्ष अगर कोई बदलाव चाहता भी है तो लोकसभा उसे बदलने पर बाध्य नहीं। विपक्ष इस मौके का फायदा इसके विरोध के रुप में उठाना चाह रही थी। विपक्ष को इस बिल के कई प्रावधानों पर गंभीर आपत्ति है। विशिष्ट पहचान संख्या कार्यक्रम को कानूनी जामा पहनाना उन आपत्तियों में एक है।

विपक्ष के इसी मंशा को समझते हुए सरकार ने आधार बिल को मनी बिल के रुप में पेश कर लोकसभा से पास करवा लिया है। अगर 14 दिन के भीतर राज्सभा में इसपर बहस नहीं हुआ तो इसे दोनों सदनों से पास माना जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें