फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के हमले पर सरकार का पलटवार, नहीं बदलेगी आम बजट की तारीख

Fri, 06 Jan 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के ठीक पहले आम बजट पर विपक्ष की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सरकार ने पलटवार किया है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि आम बजट पेश करने की जानकारी उसकी ओर से चुनाव आयोग को दिया जा चुका है। ऐसे में अब तारीख बदलने का सवाल ही नहीं उठता। इस बीच इस मामले में शिवसेना ने नोटबंदी के फैसले की तरह ही विपक्ष के सुर में सुर मिला कर सरकार को असहज कर दिया है।
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं की चुनाव आयोग में आम बजट की तारीख बदलवाने के लिए दी गई दस्तक के बाद वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इसमें कुछ भी असंवैधानिक नहीं है। गंगवार ने कहा कि सरकार ने पहले ही चुनाव आयोग से आम बजट पेश करने पर अनुमति ले ली थी। ऐसे में अब तारीख बदलने का सवाल ही नहीं उठता। 

इसी मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष का दावा है कि नोटबंदी के फैसले के कारण पूरे देश में सरकार के खिलाफ माहौल बना है। विपक्षी दल चुनावी राज्यों में खुद की बेहतर स्थिति में होने का भी दावा कर रहे हैं। फिर उन्हें आम बजट से डर क्यों लग रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें