फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपकी प्रॉपर्टी का 'डिजिटल एड्रेस' तैयार करेगी सरकार, यह होगा फायदा

Thu, 16 Nov 2017 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अब सरकार आपकी रिहायश और व्यवसाय करने की जगह का डिजिटल एड्रेस तैयार करेगी ठीक वैसे जैसे आपकी व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड नंबर दिया गया है। इसके लिए संचार मंत्रालय ने एक पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया है। डिजिटल एड्रेस में छह अंकों का एक एड्रेस होगा जो लोगों के पते की पहचान बन जाएगा।
विज्ञापन


जल्दी से कर लिजिए ये काम वरना बैंक अकाउंट बंद, कुछ ही दिन बचे हैं

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शुरुआत में तीन पोस्टल कोड पर यह काम किया जा रहा है, इसमें एक दिल्ली और दूसरा नोएडा का है। पोस्टल एड्रेस डिजिटल होने पर पता लग सकेगा कि प्रॉपर्टी किसके नाम पर है, उसका टैक्स रिकॉर्ड भी देखा जा सकेगा और यह भी पता लग सकेगा कि उस प्रॉपर्टी पर बिजली-पानी और गैस कनेक्शन है या नहीं। सरकार यह काम 'मैप माई इंडिया' नाम की कंपनी के साथ मिलकर कर रही है।

कैसा होगा डिजिटल एड्रेस: मानिए कि किसी का एड्रेस 147, पॉकेट XX, 2A, जनकपुरी है तो इसका डिजिटल एड्रेस 8GDTYX कुछ इस तरह होगा। जो कि काफी छोटा और सरल होगा। मैप माई इंडिया इस काम के लिए इसरो और नेशनल सेटलाइट इमेजरी सर्विस 'भुवन' की मदद ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें