फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज होगा टीकाकरण: जुलाई अंत तक 25 करोड़ व अगस्त-सितंबर में 30 करोड़ खुराक खरीदने का लक्ष्य

Sun, 30 May 2021 08:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार अगले कुछ माह में देश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण तेज करने की तैयारी में है। जून में सीरम इंस्टीट्यूट सरकार को 10 से 12 करोड़ खुराक देगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने टीकों की किल्लत दूर करने व टीकाकरण तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई अंत तक सरकार ने वैक्सीन की 20-25 करोड़ खुराक और अगस्त-सितंबर में 30 करोड़ खुराक की खरीदने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) जून माह में सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की 10-12 करोड़ खुराक प्रदान करेगा। 

 


21 करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोगों को लगे कोरोना के टीके

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार शाम को बताया था कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल मिलाकर 21 करोड़ 18 लाख 39 हजार 768 खुराकें शनिवार शाम तक दी जा चुकी थी। 

विज्ञापन




45-60 वर्ष आयु वर्ग के 6 करोड़ 53 लाख 51 हजार 847 और 1 करोड़ 5 लाख 17 हजार 121 लाभार्थियों ने क्रमशः पहली खुराक और दूसरी खुराक ली है। साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के 5 करोड़ 84 लाख 18 हजार 226 और 1 करोड़ 86 लाख 43 हजार 720 लोगों ने क्रमश: कोरोना टीके की पहली और दूसरी खुराक ली है। 

कई राज्यों में हो रही किल्लत
बता दें, कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई को जीतने के लिए जल्द से जल्द सभी नागरिकों का टीकाकरण जरूरी है। हालांकि, देश में कोरोना वैक्सीन की काफी किल्लत है। टीके की कमी के कारण कई राज्यों में टीकाकरण कार्य या तो धीमा हो चला है या फिर कुछ दिन के लिए रोक दिया गया। वहीं, कई जगहों पर 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जाने वाली कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा बीच में ही रोकनी पड़ी। हालांकि, अब टीकों की भारी कमी की समस्या को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने टीकों की भारी मात्रा खुराकें खरीदने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें