फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार दे नकद राशि वरना मध्यमवर्ग हो जाएगा गरीब और पूंजीपति बन जाएंगे देश के मालिक: राहुल

Sun, 14 Jun 2020 01:03 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में कोरोना और लॉकडाउन की वजह से व्यापार और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। वैश्विक महामारी की वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसी ही एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए एक सुझाव दिया। उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार ने अर्थव्यवस्था को शुरू करने के लिए नकद राशि खर्च नहीं की तो देश के गरीब तबाह हो जाएंगे और सांठगांठ वाले पूंजीपति (क्रोनी कैपिटलिस्ट) देश के मालिक बन जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने एक निजी कंपनी में छंटनी से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘अगर भारत सरकार अर्थव्यवस्था को शुरू करने के लिए अब नकद नहीं डालती है तो गरीब तबाह हो जाएंगे, मध्य वर्ग नया गरीब हो जाएगा। सांठगांठ वाले पूजी पूरे देश के मालिक बन जाएंगे।’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से जुड़े संकट के आरंभ होने के बाद से यह मांग कर रही है कि देश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अगले कुछ महीनों के लिए 7500 रुपये मासिक की मदद दी जाए और छोटे कारोबारों तथा नौकरियां बचाने के लिए भी वित्तीय पैकेज दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें