फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने ‘घातक’ ड्रोन से निपटने के लिए समिति बनाई, एक महीने में गृह मंत्रालय को सौंपेगी रिपोर्ट

Thu, 29 Aug 2019 12:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार ने ड्रोन और अन्य हवाई तरीकों के जरिये घातक हमलों का मुकाबला करने के लिए एक विशेष समिति बनाई है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ड्रोन या इसी तरह के दूसरे हवाई तरीकों के जरिये घातक हमलों का मुकाबला करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए केंद्र ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों की एक विशेष समिति बनाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के महानिदेशक (डीजी) वीएस के कौमुदी ने कहा कि समिति उन सभी उपलब्ध तकनीकों का अध्ययन और विश्लेषण करेगी, जिनका उपयोग मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) की तरह हवाई तरीके को निष्क्रिय करने या प्रभावहीन करने के लिए किया जा सकता है।

समिति में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, सीआईएसएफ और अन्य शामिल हैं।कौमुदी ने कहा कि बीपीआरडी समन्वयक है।
विज्ञापन


डीजी ने कहा, ‘हम घातक ड्रोन और यूएवी द्वारा हमलों को विफल करने के लिए उपलब्ध तकनीकों पर चर्चा कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम एक महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंप देंगे।’   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें