धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को समाप्त समाप्त करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि ऐसा लगता है कि वे (राज्यपाल) योजनाबद्ध तरीके से नियमों का उल्लंघन करने से इच्छुक हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि राज्यपाल आरएन रवि इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं कि राज्य विकास कर रहा है और विधानसभा में अभिभाषण नहीं देने संबंधी उनका फैसला बचकाना है। उन्होंने कहा कि रवि के राज्यपाल बनने के बाद पिछले कुछ वर्षों से राज्य विधानसभा में अजीब दृश्य देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
सीएम स्टालिन ने विधानसभा में कहा, "राज्यपाल विधानसभा में आते हैं, लेकिन सदन में अभिभाषण दिए बिना लौट जाते हैं। इसीलिए मैंने कहा था कि उनकी हरकतें बचकानी हैं।" उन्होंने आगे बताया कि संविधान के अनुच्छेद 176 के अनुसार राज्यपाल को सत्र की शुरुआत में विधानसभा में अपना अभिभाषण देना होता है। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को समाप्त समाप्त करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा, "ऐसा लगता है कि वे (राज्यपाल) योजनाबद्ध तरीके से नियमों का उल्लंघन करने से इच्छुक हैं।" उन्होंने आगे कहा कि 2022 में राज्यपाल ने बिना किसी बदलाव के अपना अभिभाषण दिया। हालांकि, इसके तीन वर्षों में वह बेतुके कारणों का हवाला देते हुए अपना अभिभाषण देने से बचते रहें।