फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की सौगात, सस्ती हुई खाद, किसानों के आए अच्छे दिन

Tue, 05 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों हित के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय बाद खाद और उर्वरक के दामों में बड़ी कमी की गई है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार और राज्य मंत्री हंस राज अहीर ने संयुक्त रूप से फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि खाद कंपनियों ने खाद के दाम घटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आरसीएफ और एनफएल ने डीएपी के दाम में 2500 रूपये प्रति मिट्रिक टन और एमओपी के दाम में 5000 रूपये प्रति मिट्रिक टन कम करने का निर्णय लिया है। यह कमी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने बताया कि एमओपी के 50 किलो के बैग पर 250 रूपये की कमी आएगी। तो डीएपी के 50 किलो के बैग का दाम 125 रूपये कम होगा। 

खाद के दाम घटाने के ऐलान के बाद अनंत कुमार ने दावा किया कि बीते 15 वर्षों में डीएपी, एमओपी और एनपीके के दामों में इस कदर की कमी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि खाद एवं उर्वरक के दामों को घटाने से किसानों को करीब 4500 करोड़ का सीधे लाभ होगा।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले के बाद कृषि लगात घटने का अनुमान लगाया जा रहा है। खाद एवं उर्वरक खेती में उपयोग होने वाला एक अहम कंपोनेंट है। इसके मद में किसानों का बड़ा खर्च होता है। इनके दामों में कमी से सीधा फायदा किसानों को होगा। 

तो सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि वह देश में कहीं भी खाद उर्वरक की कमी नहीं होने देगी। इससे कालाबाजारी पर भी नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक अपनी जरूरत पूरी करने के लिए किसान ब्लैक में बाजार से खाद और उर्वरक खरीदने को मजबूर होते थे।

मगर केंद्र सरकार ने किसानों को आश्वस्त किया है कि वे खरीफ फसल की तैयारी बेफिक्र होकर करें देश में कहीं भी खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। देश में खाद की स्थिति की समीक्षा करने के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों के वजह से देश में यूरीया, डीएपी, एमओपी और एनपीके की पर्याप्त उपलब्धता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें