फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा- सोशल मीडिया के लिए कड़े नियम बनाने को सरकार तैयार

Sat, 05 Feb 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। मंत्रालय इस तरह से मामलों में सूचना मिलते ही कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि सहमति बने तो सरकार सोशल मीडिया के लिए कड़े नियम बनाने को तैयार है।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कड़े नियमों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वैष्णव ने बुल्ली बाई ऐप का भी उदाहरण दिया और बताया कि किस तरह इस तरह के ऐप समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।  

दरअसल राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में बुल्ली बाई और सुल्ली डील द्वारा मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने का मामला सदन में उठाया था। इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। मंत्रालय इस तरह से मामलों में सूचना मिलते ही कार्रवाई करता है, ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस  की नीति पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें