एप पर प्रतिबंध से चीन सरकार तिलमिला गई है। चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता लाओ लिजियान ने कहा, भारत के कदम से हम चिंतित हैं और स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। चीन सरकार हमेशा अपने कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय व स्थानीय नियमों का पालन करने को कहती है।
प्रतिबंध डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन : जी रोंग
प्रतिबंध पर नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा, भारत की कार्रवाई को लेकर चीन चिंतित है और इसका विरोध करता है। यह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का उल्लंघन है। रोंग ने कहा, जिन एप को प्रतिबंधित किया गया है, उनके भारत में बड़ी संख्या में यूजर्स हैं। सभी एप भारतीय कानून और नियमों का सख्ती से पालन कर रहे थे।