फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक: निजी समाचार चैनल्स और रेडियो स्टेशनों को सरकार की सलाह, चलाएं विशेष कार्यक्रम

Sat, 22 Sep 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र सरकार पूरे जोर-शोर के साथ 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ मनाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वह सर्जिकल स्ट्राइक के मौके पर अपने यहां खास कार्यक्रम आयोजित करें। इसके अलावा इंडिया गेट पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। अब सरकार ने एक और योजना बनाई है। जिसके तहत निजी समाचार चैनलों और रेडियो स्टेशन को अपने प्लेटफॉर्म पर इस दिन को विशिष्ट रूप से दर्शाना होगा।

विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आईएंडबी) के सचिव अमित खरे के पत्र के अनुसार गीतकार प्रसून जोशी से विनती की गई है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह पर देशभक्ति जगाने वाले एक विशेष गान की रचना करें। जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं जो आईएंडबी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। खरे के 12 सितंबर के पत्र के अनुसार इस दिन की महत्ता को ध्यान में रखते हुए यह कुछ दर्जनभर गतिविधियां हैं जिनका मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव दिया है। 

इस पत्र में बताया गया है कि कैबिनेट ने 5 सितंबर को हुई बैठक में फैसला लिया है कि 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के तौर पर मनाया जाएगा जिसमें एनसीसी, पूर्व जवान आदि को शामिल करके उचित कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी। 15 प्रस्तावित गतिविधियों में खरे ने कहा कि निजी समाचार चैनलों से कहा जाएगा कि सालगिरह के मौके पर वह अपने न्यूज सेगमेंट, बातचीत, सशस्त्र बलों के साथ इंफोटेनमेंट मॉडल में इसे जगह दें। पत्र में कहा गया कि आईएंडबी सचिव और पत्र सूचना कार्यालय के प्रिंसिपल डायरेक्टर-जनरल, केंद्र सरकार के प्रमुख प्रवक्ता इस मामले में न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


आईएंडी सचिव खरे ने अपने नोट में कहा है कि वह एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेटर्स फॉर इंडिया के साथ भी बातचीत करेंगे जिसमें निजी रेडियो चैनल्स के रेडियो जॉकी से कहा जाएगा कि वह अपने कार्यक्रम की अवधि के दौरान बातचीत में इस दिन को विशिष्ट स्थान दें। इसके अलावा उपलब्ध मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस दिन पर होने वाले कार्यक्रमों को प्रचारित करेगी और विशेष हैशटैग का इस्तेमाल करेगी। 

आईएंडबी मंत्रालय के नोट के अनुसार राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम प्रतिष्ठित गायकों जैसे कि कैलाश खेर के साथ विशेष गान के लिए समन्वय करेगी। जिसे कि निजी चैनल्स और रेडियो पर वीडियो के तौर पर चलाया जाएगा। ऑल इंडिया रेडियो के कलाकारों के साथ दूसरे कलाकार मिलकर देशभक्ति और समकालीन गीतों को गाएंगे और इन्हें इंडिया गेट पर एलईडी स्क्रीन के जरिए दिखाया जाएगा। दूरदर्शन इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करेगा और इस दिन खास बातचीत, खास न्यूज बुलेटिन, लाइव इंटरव्यू आदि करेगा। दूरदर्शन पर देशभक्ति फिल्में प्रसारित की जाएंगी।

केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सवाल उठाए हैं। कपिल सिब्बल ने कहा, यह पूरी तरह से हैरानी वाला है। कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि क्या यूजीसी आठ नवंबर को हुई नोटबंदी को भी ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ के रूप में मनाने की हिम्मत करेगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें