फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कहा- किसी की पेंशन में कोई कटौती नहीं की जाएगी

Sun, 19 Apr 2020 02:28 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और सरकार इस संबंध में किसी तरह का कोई विचार नहीं कर रही। सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण इन अफवाहों के बाद आया है कि सरकार पेंशन कम करने या उसे रोकने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा है, 'ऐसी रिपोर्ट है कि केंद्र सरकार के पेशनभोगियों की पेंशन में 20 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। यह खबर पूरी तरह गलत है। पेंशन में कोई कटौती नहीं होगी। यह स्पष्ट है कि वेतन और पेंशन सरकार के नकदी प्रबंधन संबंधी निर्देशों से प्रभावित नहीं होगी।’ मंत्रालय के ट्वीट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साझा किया है।

वहीं सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जैसा कि पहले स्पष्ट किया जा चुका है और पुन: दोहराया जा रहा है कि पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार इस संबंध में किसी तरह का विचार नहीं कर रही। सरकार तो पेंशनभोगियों के कल्याण और कुशलता के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर में केंद्र सरकार के तहत 65.26 लाख पेंशन लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें