फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर और सख्ती की तैयारी, सिंधु नदी से जाने वाले पानी में कटौती के संकेत

Wed, 21 Aug 2019 06:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और हरकतों को देखने के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। भारत ने सिंधु नदी से पाकिस्तान जाने वाले पानी में कटौती के संकेत दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आज इसका साफ इशारा भी कर दिया। 

विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सिंधु जल संधि के इतर भारत के हिस्से के पानी का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को जाता है। हम इस प्राथमिकता पर काम कर रहे हैं कि पाकिस्तान जाने वाले हमारे हिस्से के पानी को किस तरह से हमारे किसानों, उद्योगों और लोगों के उपयोग के लिए मोड़ा जाए।
 


गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम हाइड्रोलॉजिकल और टेक्नो फिजिबिलिटी स्टडीज पर काम कर रहे हैं, मैंने निर्देश दिया है कि इसे शीघ्र किया जाना चाहिए, ताकि हम अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर सकें।
विज्ञापन

 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बैचेन है। पाकिस्तान ने इस मामले को यूएनएससी में भी उठाया था जहां उसे निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद पाक ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में उठाने का फैसला किया है। लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अनुच्छेद 370 उसका आंतरिक मामला है और किसी देश को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें