फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: हिंसाग्रस्त इलाकों में मदद के लिए आगे आई सरकार, जारी किया हैल्पलाइन मंबर

Mon, 16 Dec 2019 02:18 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
नागरिकता कानून पर असम में बवाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

असम के कई हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून का विरोध जारी है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान मदद की राह देख रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को असम में मौजूद केंद्र तथा राज्य के सुरक्षा और राहत बलों के हैल्पलाइन नंबर जारी किए।

विज्ञापन


केंद्रीय बलों में शामिल एनडीआरएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी राज्य की राजधानी गुवाहाटी में हैं। राज्य स्तरीय बल आपदा प्रतिक्रिया बल और नागरिक सुरक्षा बल हैं।

राज्य स्तरीय आपदा अभियान केंद्र दिसपुर में स्थित है और उसका संपर्क नंबर 1079 और 9401044617 हैं। कामरुप में जिला स्तरीय आपात अभियान केंद्र के फोन नंबर 1077 और (0361) 2733052 हैं।
विज्ञापन


बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में असम में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। विभिन्न शहरों में आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद प्रशासन को कर्फ्यू भी लगाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें