फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI: भारत सरकार ने वापस लिया स्मार्टफोन पर आधार को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव, समझिए क्यों उठाया यह कदम?

Sat, 18 Apr 2026 04:44 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन में आधार ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्रस्ताव वापस ले लिया है। एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों के विरोध और यूजर्स की निजता व डेटा सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बाद यह फैसला लिया गया। UIDAI ने जनवरी में यह सुझाव दिया था ताकि सरकारी सेवाएं आसान हों, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है।

विज्ञापन
UIDAI - फोटो : X(@UIDAI)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन पर राष्ट्रीय आईडी एप आधार को पहले से ही इंस्टॉल करने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। कई प्रौद्योगिकी कंपनियों एपल, सैमसंग, गूगल के कड़े विरोध और निजता व सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद यह कदम उठाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इस साल जनवरी में स्मार्टफोन निर्माताओं को सलाह दी थी कि वे नए फोनों में आधार एप पहले से इंस्टॉल करें ताकि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाएं सुलभ हों।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- होर्मुज खुला या नहीं?: ईरान की सरकारी मीडिया ने अराघची के फैसले पर उठाए सवाल, रास्ता खुलने के दावों पर संशय

आधार 12 अंकों वाला पहचान नंबर है। यह किसी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन से जुड़ा होता है। आधार नंबर करीब 1.34 अरब निवासियों के पास है और इसका व्यापक रूप से बैंकिंग और टेलीकॉम सेवाओं में सत्यापन के साथ ही हवाई अड्डों पर प्रवेश पाने के लिए भी उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'अब परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान': तेहरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बताया होर्मुज पर कब खत्म होगी नाकाबंदी?

यूआईडीएआई ने बयान जारी कर दी जानकारी

यूआईडीएआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने इस प्रस्ताव की समीक्षा की है और वह स्मार्टफोन पर आधार एप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि बयान में इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई गई। बयान में कहा गया कि आईटी मंत्रालय ने आधार प्रीलोडिंग के प्रस्ताव को छोड़ने का फैसला लेने से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के स्टेकहोल्डर्स के साथ परामर्श किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें