फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की बिक्री पर पाबंदी के नियमों में सरकार कर सकती बदलाव

Tue, 30 May 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मारने के लिए बाजार से गोवंश की खरीद-बिक्री पर बने नियमों में बदलाव के लिए पर्यावरण मंत्रालय को कई प्रतिनिधियों के सुझाव आए हैं। चर्चा यह भी है कि भारी विरोध के बाद सरकार अब नए नियमों में कुछ बदलाव कर सकती है। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सरकार पाबंदी के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर रही है और भैंस को प्रतिबंध के दायरे से बाहर कर सकती है। इन रिपोर्टों के बाद ही सरकार ने कहा है कि उसके पास कुछ सुझाव आए हैं।

मंत्रालय ने पशु अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत पशुओं के साथ क्रूरता की रोकथाम के लिए हाल ही में कुछ सख्त नियम अधिसूचित किए थे जिसमें मारने के लिए मंडियों से गोवंश की खरीद-बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारे पास कई प्रतिनिधियों के सुझाव आए हैं। हम उनका अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से पशुओं के मांस और चमड़े का निर्यात तथा कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें