फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में बैंक धोखाधड़ी पर हो चर्चा: नायडू

Fri, 16 Mar 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और विपक्ष के बीच सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी के मामले में बहस की रूपरेखा पर मतभेद जारी है। इसी बीच अब उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद में सबसे बड़ी धोखाधड़ी पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है और बैंकिंग प्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। 5 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे हिस्से में लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों की तरफ से पीएनबी समेत अन्य मुद्दों पर सदन की कार्यवाही बाधित की जा रही है। 

विज्ञापन


विपक्षी दल इस मुद्दे पर उस नियम के तहत बहस कराना चाहते हैं जिसमें अंत में वोटिंग का प्रावधान है। वहीं सरकार चाहती है कि इस मुद्दे पर बहस बिना वोटिंग के संक्षिप्त बहस कराना चाहती है। एक कार्यक्रम में नायडू ने कहा कि वह पीएनबी धोखाधड़ी व अन्य मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए सहमत हैं लेकिन दुर्भाग्य से चर्चा नहीं हो रही है।

इससे पहले भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टियों से संसद की कार्यवाही चलने देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि संसद की कार्यवाही किसी हाल में नहीं रुकनी चाहिए। विपक्षी पार्टियां जिस मुद्दे पर बहस करना चाहती हैं, सरकार उसके लिए तैयार है। 
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा था कि वो सभी पार्टियों से अनुरोध करते हैं कि संसद की कार्यवाही चलने देने में सहयोग करें। आपको बता दें कि संसद में देश भर में शुरू हुई प्रतिमाओं को तोड़ने की घटनाओं पर हंगामा हुआ था। इस मसले पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत का कल्चर किसी की प्रतिमा तोड़ने की इजाजत नहीं देता। अमृतसर के ऐतिहासिक जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राजनाथ ने यह बयान दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें