फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बिलों को पारित करने के लिए सरकार आगे बढ़ाएगी संसद सत्र

Fri, 19 Jul 2019 08:32 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विधायी कारोबार को पूरा करने के लिए संसद के जारी सत्र को सरकार द्वारा आगे बढ़ाने की संभावना है। 26 जुलाई को चल रहे सत्र का समापन होने वाला है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि सरकार 2 अगस्त तक सत्र विस्तार कर रही है ताकि कारोबार के लिए सूचीबद्ध सभी बिलों को पारित किया जा सके। विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री विपक्षी दलों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन


हालांकि, कुछ विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे इस तरह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस सत्र के कार्यक्रम पर निर्णय सत्तारूढ़ का विशेषाधिकार है। सरकार के विधायी कारोबार के अनुसार, 13 विधेयक पारित होने के लिए लंबित हैं, जिसमें विवादास्पद तीन तालक बिल भी शामिल है। इसे सत्र के अंतिम सप्ताह में विचार के लिए लाने की संभावना है।

थिंक टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार 17वीं लोकसभा का पहला सत्र, जो 17 जून से शुरू हुआ था, अब तक पिछले 20 वर्षों में सबसे अधिक उत्पादक रहा है, जिसमें लोअर हाउस ने मंगलवार तक 128 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें