फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के फायदे के लिए सरकार लगातार उठा रही कदम: पीएम मोदी

Wed, 29 Apr 2020 11:05 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों का आभार जताते हुए कहा कि भारत को अपने किसानों पर गर्व है।  पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार "पूरे देश को खिलाने वालों" के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार इन अन्नदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "भारत को अपने खाद्य प्रदाताओं पर गर्व है। सरकार पूरे देश को खिलाने वालों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों का ध्यान रखने के लिए कदम उठा रही है।"

पीएम मोदी ने बुधवार को यहां आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो लिंक के साथ ट्विटर पर ये टिप्पणियां पोस्ट कीं।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश का कृषि क्षेत्र कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बावजूद सुचारू रूप से काम कर रहा है और चालू वित्त वर्ष में इसके विकास पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, "पिछले साल कृषि जीडीपी 3.7 प्रतिशत पर था। मुझे विश्वास है कि भविष्य में यह वृद्धि बहुत अधिक प्रभावित नहीं होगी।"

भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का हिस्सा 15 प्रतिशत है और देश की 1.3 बिलियन से अधिक आबादी के लिए आजीविका का स्रोत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें