फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बताया- खत्म किए जा चुके हैं एक हजार से ज्यादा पुराने कानून

Tue, 07 Feb 2017 07:07 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सरकार अब तक 1159 अप्रचलित तथा व्यर्थ कानूनों को खत्म कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के 400 अन्य कानूनों को भी समाप्त करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के धन्यवाद अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, हमने 1159 अप्रचलित कानूनों को समाप्त किया है और इस तरह के 400 अन्य कानूनों को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन में बारे में जानने की लोगों की इच्छा के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले कुछ महीने में नेताजी से संबंधित काफी सारे दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। जल्दी ही कुछ और भी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें