केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक उच्च-स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह उच्चस्तरीय समिति 23 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले एक साल के स्मरणोत्सव के लिए गतिविधियों पर फैसला करेगी। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।