Rajendra Singh, Former DG, Coast Guard
- फोटो : Twitter
सरकार ने पूर्व भारतीय तटरक्षक प्रमुख राजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। राजेंद्र सिंह तटरक्षक के पहले कैडर अधिकारी थे जिन्हें समुद्री बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। सरकार ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्यों के रूप में राजेंद्र सिंह समेत चार अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
इन अधिकारियों में कमल किशोर, कृष्ण वत्स और सैयद अदा हसनैन के नाम शामिल हैं। इन चारों अधिकारियों को पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। इनमें से कमल किशोर की नियुक्ति 16 फरवरी से प्रभावी मानी जाएगी। इनके साथ ही बाकी अधिकारी जब से पदभार ग्रहण करेंगे उस तिथि से पांच साल तक के लिए उनका कार्यकाल होगा।
कमल किशोर कि नियुक्ति राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में नई नियुक्ति है। इनके अलावा बाकी अधिकारी पहले से किसी अन्य विभाग में अपनी सेवा दे चुके हैं।
- कृष्ण वत्स, पॉलिसी एडवाइजर, डिजास्टर रिकवरी, क्लाइमेट चेंज एंड डिजास्टर रिस्क रिडक्शन, यूएनडीपी।
- राजेंद्र सिंह, पूर्व महानिदेशक, भारतीय कोस्ट गार्ड
- सैयद अता हसनैन, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)