फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बैंकों को निर्देश, 31 मार्च तक सभी खातों को नेट बैंकिंग से जोड़ें

Wed, 01 Mar 2017 11:06 AM IST
amarujala.com (presented by: मनीष कुमार)
विज्ञापन
रवि शंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देश के सभी बैंकों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे सभी खातों को इंटरनेट बैंकिंग से जितनी जल्दी हो सके जोड़ दें। साथ ही सभी खातों को आधार कार्ड नंबर से भी जोड़ा जाए। इसके लिए बैंकों को 31 मार्च तक की डेडलाइन दी गई है।
विज्ञापन


डिजिटल ट्रांजेक्शन और पेमेंट को लेकर केंद्रीय मंत्री रवि शकंर प्रसाद की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक भी हुई। इस बैठक में प्रसाद ने कहा कि सभी खातों को बैंकिंग से जोड़ने पर डिजिटल पेमेंट सेटअप को आगे बढ़ाने में अहम मदद मिलेगी। 

प्रसाद ने कहा कि बैंकों से अनुरोध किया गया है कि वे खातों को आधार कार्ड से जोड़ दें ताकि  डिजिटल ट्रांजेक्शन आसान हो जाए। इस पर सूचना एवं तकनीकी मंत्रालय की ओर से बताया गया कि करीब 35 फीसदी अब भी ऐसे खाते हैं जो कि आधार से जुड़े नहीं हैं। इतना ही नहीं मिनिस्ट्री ने कहा कि अगर खाता धारकों को नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं मिली है तो ये डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें