फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का एयरलाइन कंपनियों को फरमान- कम करो टिकट कैंसिलेशन फीस

Tue, 28 Nov 2017 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आने वाले वक्त में हो सकता है कि एयरलाइंस टिकट कैंसल करने पर जो भारी भरकम राशि लेती हैं वह ना ले पाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार को लगने लगा है कि घरेलू फ्लाइट द्वारा टिकट कैंसल करवाने पर लिया जाने वाले तीन हजार रुपए काफी ज्यादा होते हैं जिसे कम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 312 रुपए में करें हवाई सफर, यह एयरलाइंस दे रही मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, विमानन मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया है कि आने वाले वक्त में इसके बारे में एयरलाइन कंपनियों से बात की जाएगी और टिकट कैंसल पर लिए जाने वाली फीस को कम करने को कहा जाएगा।

बता दें कि हाल ही में कुछ एयरलाइंस ने टिकट कैंसिलेशन फीस को बढ़ाया है। ट्रेवल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस वजह से लोग अब सफर वाले दिन से काफी पहले टिकट बुक नहीं करवाएंगे। काफी दिन पहले टिकट बुक करवाने से टिकट सस्ते में मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ और चीजों के भी बढ़ाए गए दाम

जयंत स‌िंन्‍हा ‌
एयरलाइंस ने टिकट कैंसल के साथ-साथ कई और चीजों की कीमतों में भी इजाफा किया है। जैसे कुछ घरेलू फ्लाइट्स में 15 किलो से ज्यादा सामान लेकर जाने पर अधिक पैसे देने होते हैं। जयंत सिन्हा ने कहा कि पिछले 3.5 साल में हवाई यात्रा करने वाले भारतीय लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है और ऐसा किसी भी देश में नहीं हुआ है, ऐसे में एयरलाइन्स का टिकट कैंसल फीस का बढ़ाना ठीक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें