फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने चीन से दुग्ध उत्पादों व चॉकलेट के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाया

Tue, 25 Dec 2018 03:12 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने चीन से आयात होने वाले दुग्ध, उससे बने उत्पाद, चॉकलेट, चॉकलेट उत्पाद व कैंडी पर लगी पाबंदी को अगले चार महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह पाबंदी 23 अप्रैल 2019 तक या अगले आदेश तक रहेगी। इस संदर्भ में वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर दी है। चीन से आयात होने वाले इन उत्पादों में मेलामाइन होने की आशंका के मद्देनजर सितंबर 2008 में प्रतिबंध लगाया गया था जिसे समय-समय पर आगे बढ़ाया जा रहा है। मेलामाइन एक विषाक्त पदार्थ है जिसका उपयोग प्लास्टिक और उर्वरक बनाने में होता है।

विज्ञापन


एहतियातन लगाया प्रतिबंध 

हालांकि भारत चीन से दूध और उससे बने उत्पादों को आयात नहीं करता है लेकिन एहतियातन कदम उठाते हुए भारत ने इनके आयात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक और खपत करने वाला देश है। हर साल भारत में करीब 15 करोड़ टन दूध का उत्पादन होता है। दूध उत्पादन के मामले में देश में उत्तरप्रदेश शीर्ष पर है जबकि दूसरे और तीसरे नंबर क्रमश: राजस्थान और गुजरात है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें