फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Centre: आदिवासियों की शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दे पर UN एजेंसियों के साथ काम करेगी सरकार, बैठक में हुई ये चर्चा

Wed, 13 Mar 2024 03:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में संभावित परियोजनाओं पर चर्चा की।अधिकारियों ने कहा कि सरकार और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां आदिवासियों के लिए स्थाई और प्रभावशाली परिणाम सुनिश्चित करने के लिए साझेदारी करेंगी। 
 
विज्ञापन
आदिवासी समाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने आदिवासियों की बेहतर जीवन के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशनों के साथ सक्रिय रूप से साझेदारी तलाश रही है। आदिवासी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम सहित संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
विज्ञापन

मंत्रालय में सचिव विभु नायर ने कहा, "ये साझेदारियां भारत में विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। इन बैठक में उन क्षेत्रों पर चर्चा हुई, जहां संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के दखल की जरूरत है और जहां अंतरराष्ट्रीय संस्था आदिवासियों के विकास कार्य में सहयोग कर सके।"

प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में संभावित परियोजनाओं पर चर्चा की।अधिकारियों ने कहा कि सरकार और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां आदिवासियों के लिए स्थाई और प्रभावशाली परिणाम सुनिश्चित करने के लिए साझेदारी करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें