फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सतारा में सरकारी डॉक्टर की मौत, आत्महत्या की कोशिश के बाद चल रहा था इलाज; क्या था पूरा विवाद?

Tue, 01 Sep 2026 05:29 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।

सार

महाराष्ट्र के सतारा में तैनात डॉक्टर राजेंद्र रुपनवर ने परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की कोशिश की थी। मुंबई में इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। विवाद कहां से शुरू हुआ था, मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण उप-जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की सोमवार को मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने कुछ दिन पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने खुद को परेशान किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


डॉक्टर राजेंद्र रुपनवर ने गुरुवार सुबह मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद उन्हें र्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया गया। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।   

जुलाई में शुरू हुआ था विवाद
जुलाई में प्रसाद कोंडे देशमुख नाम का एक व्यक्ति कथित तौर पर फलटण उप-जिला अस्पताल पहुंचा था। उसने खुद को एक पूर्व मंत्री का निजी सहायक बताया था। वह हथियार का लाइसेंस लेने के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र चाहता था। उसने डॉक्टर से नियम से अलग जाकर यानी अपनी बारी के बिना प्रमाणपत्र देने की मांग की थी।
विज्ञापन


डॉक्टर रुपनवर ने प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने नियमों का हवाला दिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में अस्पताल के अधिकारियों ने प्रमाणपत्र जारी कर दिया। लेकिन आरोप है कि देशमुख ने डॉ. रुपनवर को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं आईएएस: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला; क्या है नियम?

इन धमकियों से डॉ. रुपनवर परेशान हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कही। इसके बाद फाल्टन शहर पुलिस ने देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर सरकारी कर्मचारी को उसके काम करने से रोकने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टर के खिलाफ भी शुरू हुई जांच
हालांकि, चिकित्सा अधीक्षक ने डॉ. रुपनवर के खिलाफ ही आंतरिक जांच शुरू कर दी। आरोप है कि जांच रिपोर्ट को जारी करने में देरी की गई। डॉ. रुपनवर को भी जांच रिपोर्ट की एक प्रति नहीं दी गई। पिछले हफ्ते वह मुंबई गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें