फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगी रोक

Thu, 26 Mar 2020 05:33 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कदम घरेलू बाजार में इस दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उठाया गया है। हालांकि अभी तक कोविड-19 के लिए इलाज के लिए पुख्ता दवा या फार्मूला की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
HydroxyChloroquine - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चिकित्सा शोध परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध या पुष्ट मामलों में देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल की सिफारिश की थी। आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 पर गठित राष्ट्रीय कार्यबल द्वारा की गई इलाज की सिफारिशों को भारतीय दवा महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन बनाने वाले घटकों के निर्यात को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। हालांकि, अधिसूचना में यह कहा गया है कि सरकार विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर मानवीय आधार पर दवा के निर्यात की अनुमति देगी। इससे पहले सरकार हैंड सैनिटाइजर और वेंटिलेटर के निर्यात पर भी रोक लगा चुकी है।

फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश दुआ ने बताया कि क्लोरोक्वीन से कुछ मरीजों पर विषाक्त का असर दिखा। ऐसे में इस दवा का बहुत ही एहतियात के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए क्योंकि अभी तक इसके कोविड-19 पर असर करने का सुबूत नहीं मिला है। 
विज्ञापन


दिल्ली के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अतुल नासा ने कहा कि जब से स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड-19 के संपर्क में आने वाले मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने की खबर आई थी, तब से लोग इस दवा को खरीदने के लिए दवा की दुकानों पर पहुंचने लगे थे। जबकि इस दवा की जरूरत सभी को नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दवा को 15 साल से कम उम्र या 60 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को नहीं दिया जा सकता क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें